Skip to content

St Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में मनाया क्रिसमस

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में क्रिसमस का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थान परिसर को सुंदर सजावट से सजाया गया, जिससे प्रेम, खुशी और भाईचारे का संदेश फैला। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रदर्शन से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। स्वादिष्ट बेकरी आइटम्स की व्यवस्था शेफ मनीष द्वारा विद्यार्थियों के साथ की गई, जिसने सभी को आकर्षित किया। क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म की याद दिलाता है, जिन्होंने प्रेम, क्षमा और सेवा का मार्ग दिखाया।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.डी. प्रोफेसर मनहर अरोड़ा रहे। प्राचार्या कीर्ति शर्मा ने अपने प्रेरणादायक भाषण में प्रेम, शांति और मानवता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त समूह के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य एवं निदेशक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।