Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर का अलर्ट, आने वाले दिनों में बढ़ेगा कोहरा

Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर का अलर्ट, आने वाले दिनों में बढ़ेगा कोहरा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में शीतलहर चल रही है। सुबह और शाम का तापमान काफ़ी ठंडा हो गया है। पंजाब के आठ ज़िलों में आज शीतलहर का येलो अलर्ट जारी है। कोहरा भी शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में और कोहरा पड़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, अगले सात दिनों तक बारिश नहीं होगी और मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
अगले तीन दिनों तक रात का तापमान अपेक्षाकृत समान रहेगा, इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा। कुछ जगहों पर तापमान और भी कम हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। [caption id="attachment_92550" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] इस बीच, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, जालंधर और मोगा में आज शीतलहर का प्रकोप रहेगा। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री से 8.6 डिग्री के बीच रहा। फरीदकोट राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।