Skip to content

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आज थोड़ी गिरावट देखी गई है। बता दे कि पिछले कई दिनों से सोना और चांदी में लगातार उछाल जारी था लेकिन आज 16 दिसंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA ) के अनुसार 10 ग्राम सोना 1,113 रुपए गिरकर 1,32,136 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 1,33,249 रुपए पर था। वहीं 1 किलो चांदी का दाम 1,446 रुपए गिरकर 1,91,971 रुपए पर आ गया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
बता दे कि इससे पहले चांदी 1,93,417 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। [caption id="attachment_91023" align="alignnone" width="1200"] Gold Price Today Gold Price Today[/caption] इस साल अब तक सोने की कीमत 55,974 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,32,136 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 1,05,954 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी।

Watch on Daily Samvad