Skip to content

Punjab: सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.11 किलो हेरोइन बरामद

Punjab: सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.11 किलो हेरोइन बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़/फाजिल्का। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने की मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), फाजिल्का ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त अभियान में एक नशा तस्कर को 5.11 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

पंजाब DGP ने जानकारीदी

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत सिंह निवासी गांव ढांडी कदीम, जलालाबाद, फाजिल्का (Fazilka) के रूप में हुई है। [caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"] DGP Gaurav Yadav Punjab DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption] डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद की गई हेरोइन की खेप पाकिस्तान-आधारित तस्करों द्वारा ड्रोन के माध्यम से भेजी गई थी। डीजीपी ने कहा कि यह खेप आगे राज्य भर में सप्लाई की जानी थी। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

मामले की आगे की जांच जारी

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए एआईजी एसएसओसी फाजिल्का गुरसेवक सिंह ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एसएसओसी फाजिल्का की पुलिस टीम ने बीएसएफ के साथ मिलकर जलालाबाद क्षेत्र में एक विशेष गुप्त अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
इस अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को फाजिल्का के गांव ढांडी कदीम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसकी व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसके पास से 5.11 किलो हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में FIR नंबर 21 दिनांक 27-12-2025 को थाना एसएसओसी फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत दर्ज की गई है।