डेली संवाद, चंडीगढ़।
Bank Holidays: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आपको भी आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो ये खबर आपके लिए बहुत ज़रुरी है इसलिए आपको एक बार ये पढ़ लेनी चाहिए।
बता दे कि आज यानि शनिवार से बैंकों में चार दिन कामकाज नहीं होगा। हड़ताल के चलते मंगलवार को छुट्टी रहेगी। बैंकों में अवकाश और हड़ताल की वजह से चार दिन कामकाज नहीं होगा। इसमें 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी।
इसको लेकर अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (
SBI
) ने भी देर रात सोशल मीडिया पर आधिकारिक नोटिस जारी कर ग्राहकों को सतर्क कर दिया है। एसबीआई ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर शुक्रवार रात एक पोस्ट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।
[caption id="attachment_71143" align="aligncenter" width="800"]
State Bank Of India[/caption]
बैंक ने अपने नोटिस में कहा है: "हमें बैंक यूनियनों द्वारा 26 जनवरी की आधी रात बाद से 27 जनवरी तक हड़ताल के आह्वान के बारे में सूचित किया गया है। हालांकि बैंक ने अपनी शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।"
बैंकों में छुट्टी
24 जनवरी: चौथा शनिवार (अवकाश)
25 जनवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (राजपत्रित अवकाश)
27 जनवरी (मंगलवार): देशव्यापी बैंक हड़ताल (5 डे बैंकिंग की मांग पर)