Skip to content

Haryana News: सीएम ने 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना पर विपक्ष द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार को नकारा

Haryana News: सीएम ने 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना पर विपक्ष द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार को नकारा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना पर विपक्ष द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार को सख्त नकारा। उन्होंने कहा कि यह नई योजना अब पुरानी मनरेगा योजना का स्थान लेगी, जो केवल भ्रष्टाचार और गड्ढे भरने के लिए रह गई थी। सीएम नायब सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने बताया कि पंजाब में सोशल ऑडिट के दौरान 10,663 गबन के मामले सामने आए थे, जो पिछली सरकार की विफलता को उजागर करते हैं। इन मामलों में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी मुख्यमंत्री ने विपक्ष विशेषकर आम आदमी पार्टी (AAP) पर आरोप लगाया कि वह इन सुधारों का विरोध करने के लिए प्रस्ताव पारित कर रही है। सैनी ने कहा कि 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना में भ्रष्टाचार से निपटने और शोषण को रोकने के लिए कई प्रभावी उपाय किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना देश को एक नई दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी, और इसके तहत भ्रष्टाचार पर कड़ा नियंत्रण होगा, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।