Skip to content

Congress MP Family Case: सांसद के भतीजे ने पत्नी को मारी गोली, फिर कर ली ख़ुदकुशी, 2 महीने पहले हुई थी शादी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुजरात। Congress MP Family Case: कांग्रेस सांसद के घर में उस समय कोहराम मच गया जब उनके भतीजे ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात (Gujarat) से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ( Shaktisinh Gohil ) के भतीजे और सरकारी अधिकारी यशराज सिंह गोहिल ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर ली है और इसके बाद आत्महत्या कर ली। [caption id="attachment_100179" align="aligncenter" width="1200"] सांसद के भतीजे ने पत्नी को मारी गोली सांसद के भतीजे ने पत्नी को मारी गोली[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि यशराज की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। इस सनसनीखेज वारदात ने राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया है।

दोनों के बीच हुआ विवाद

दरअसल देर रात अहमदाबाद के जजेस बंगलो रोड स्थित NRI टावर में यशराजसिंह गोहिल और उनकी पत्नी राजेश्वरी गोहिल के बीच विवाद हुआ। दोनों की शादी को सिर्फ दो महीने हुए थे। बहस बढ़ी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान यशराज ने लाइसेंसी हथियार से पत्नी पर गोली चला दी। इसके बाद 108 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया। जब डॉक्टर्स ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया तो यशराज ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बता दे कि यशराज सिंह गोहिल गुजरात समुद्री बोर्ड में प्रथम श्रेणी अधिकारी थे। हाल ही में उन्हें क्लास-2 से क्लास-1 में प्रमोशन मिला था।