Skip to content

ED Raid: भाजपा नेता के ठिकानों पर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

ED Raid: भाजपा नेता के ठिकानों पर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बैतूल। ED Raid: भाजपा नेता की ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड की खबर सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा नेता के फार्महाउस पर ईडी ने छापेमारी की जा रही है। इस दौरान वहां पर सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर तैनात है।

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम द्वारा मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के बैतूल जिले के ग्राम डहरगांव स्थित भाजपा नेता जुबेर पटेल के फार्महाउस पर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले से जुड़ी है। [caption id="attachment_96983" align="aligncenter" width="1200"] ED Raid ED Raid[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जानकारी अनुसार ईडी (ED) की टीम महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) से बैतूल पहुंची। बताया जा रहा है कि बैतूल में की गई यह कार्रवाई नागपुर में चल रही एक बड़ी जांच का हिस्सा है। इसी क्रम में ईडी ने एक साथ दो से तीन अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी है। बैतूल के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने ईडी की रेड की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई नागपुर की टीम द्वारा की जा रही है और स्थानीय पुलिस से किसी प्रकार की मदद नहीं मांगी गई है। ईडी ने पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा है और मीडिया कवरेज पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।