Skip to content

Former IG Amar Singh Chahal: पूर्व IG अमर चहल के साथ हुई करोड़ों की ठगी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजयुमो अध्यक्ष समेत कई गिरफ्तार

Former IG Amar Singh Chahal: पूर्व IG अमर चहल के साथ हुई करोड़ों की ठगी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजयुमो अध्यक्ष समेत कई गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Former IG Amar Singh Chahal: पंजाब के पूर्व आई.जी. अमर सिंह चहल के साथ हुई करोड़ों की ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि पुलिस ने 6 लोगों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भाजपा का एक युवा नेता भी शामिल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व आई.जी. अमर सिंह चहल (Amar Singh Chahal) के साथ हुई करोड़ों की ठगी के मामले में पटियाला पुलिस ने महाराष्ट्र ( Maharashtra ) से 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने की है। इस मामले में भाजपा के युवा नेता शेरा को गिरफ्तार किया गया है। [caption id="attachment_97300" align="aligncenter" width="1200"] Former IG Amar Singh Chahal Attempt Suicide Former IG Amar Singh Chahal Attempt Suicide[/caption]

भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

पंजाब के सेवानिवृत पुलिस आईजी अमर सिंह चहल ने अपने साथ हुई 8.10 करोड़ रुपए की साइबर ठगी से परेशान होकर 22 दिसंबर को खुदकुशी की कोशिश की थी। इस मामले में पटियाला पुलिस ने गुरुवार रात ठाणे जिला और मुंबई से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मीरा-भायंदर भाजपा युवा मोर्चा के नवघर मंडल अध्यक्ष रंजीत नमरदार सिंह उर्फ शेरा ठाकुर गिरोह का मुखिया है। वह मूलत: वाराणसी (उ.प्र.) का रहने वाला है। नवघर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक संपत आहेर ने बताया कि ठगी की रकम में से 1.10 करोड़ रुपए आरोपी शेरा ठाकुर के खाते में ट्रांसफर हुआ था। आरोपियों के पास से 600 सिम कार्ड जब्त हुए हैं जो मजदूरों के नाम पर लिए गए हैं।

पुलिस ने इन्हें दबोचा

पटियाला पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि शेरा ठाकुर के अलावा बाकी छह गिरफ्तारों में प्रतीक उत्तम बाफना, आशीष कुमार संतोष कुमार पांडेय, मोहम्मद रिजवान शरीफ, चंद्रकांत खेमदास शामदासानी तथा सोमनाथ सनथकुमार खनाल का समावेश है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

आरोपियों को शुक्रवार को मीरा रोड कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर पंजाब पुलिस पटियाला के लिए रवाना हो गई। इस मामले में अब तक 10 लोगों की संलिप्तता उजागर हुई है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, ठगी के पैसे 25 बैंक खातों में ट्रांसफर हुए थे। जांच के बाद उसमें पड़े 3.50 करोड़ रुपए पंजाब पुलिस की साइबर टीम ने फ्रीज कर दिया था। [caption id="attachment_97299" align="aligncenter" width="1200"] Former IG Amar Singh Chahal Attempt Suicide Former IG Amar Singh Chahal Attempt Suicide[/caption]

बड़े खुलासे होने की उम्मीद

उन्होंने बताया कि इस पूरे गिरोह के सदस्य ऑनलाइन ठगी के मास्टर माइंड हैं। इनसे पूछताछ की जाएगी, जिनसे बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि साइबर सेल की पुलिस ने दिन-रात मेहनत करके इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। बता दे कि पूर्व आई.जी. अमर सिंह के साथ 8 करोड़ 12 लाख की लाख हो गई ठगी हो गई थी जिसके चलते अपने घर में खुद को गोली मार आत्महत्या करने की कोशिश की थी जिसके बाद उनको गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां उनको बचा लिया गया।