डेली संवाद, चंडीगढ़।
Gold-Silver Price: सोने और चांदी में एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिल रहा है। सोना पहली बार 1.57 लाख के पार जा चुका है। MCX पर 21 जनवरी को 5 फरवरी 2026 के लिए सोने का वायदा अपने ऑल टाइम हाई 157590 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
बता दे कि आज सोना
MCX
पर यह 1,51,575 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ था और 157590 तक पहुंच गया है। दोपहर 12 बजे के आसपास यह 157590 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं सोने के साथ चांदी ने भी आज MCX पर अपना ऑल टाइम हाई बनाया है।
[caption id="attachment_97928" align="aligncenter" width="1200"]
Silver Price Hiked[/caption]
आज MCX पर चांदी 3,25,903 रुपये के स्तर पर खुली। दोपहर 12 बजे के आसपास यह 333700 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। MCX पर सोने और चांदी की कीमत रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। इसका सीधा असर रिएल टाइम रेट्स पर भी पड़ रहा है।
[caption id="attachment_98599" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
अगर आप सोने की खरीदारी कर रहे हैं, तो उसकी शुद्धता की पहचान करना बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए हॉलमार्क अंकन दिया जाता है। हॉलमार्क के अनुसार:
24 कैरेट सोने पर 999 अंकित होता है, जो सबसे शुद्ध माना जाता है।
22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, और 18 कैरेट पर 750 अंक दर्ज होते हैं।
आभूषण आमतौर पर 22 कैरेट सोने के बनाए जाते हैं, क्योंकि 24 कैरेट का सोना बेहद मुलायम होता है और गहने बनाने के लिए उपयुक्त नहीं होता।