डेली संवाद, राउरकेला।
Odisha Plane Crash: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ओडिशा (Odisha) के राउरकेला में शनिवार दोपहर 9 सीटर फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
इंडिया वन एयर की 9 सीटर फ्लाइट
मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा (
Odisha
) के राउरकेला में शनिवार दोपहर 9 सीटर फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह इंडिया वन एयर की 9 सीटर फ्लाइट थी, जो भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही थी।
[caption id="attachment_99158" align="aligncenter" width="1200"]
Odisha Plane Crash[/caption]
बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 6 यात्री और 1 पायलट शामिल हैं। वहीं पायलट को गंभीर चोट आई हैं। बता दे कि प्लेन क्रैश की घटना राउरकेला से 15 Km दूर हुई है।
[caption id="attachment_99159" align="aligncenter" width="1200"]
Odisha Plane Crash[/caption]
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कोलकाता एटीसी (विमान यातायात नियंत्रण) की ओर से विमान की स्थिति और आपात लैंडिंग की जानकारी राउरकेला जिला प्रशासन को दी गई।