Skip to content

St Soldier News: 77वें गणतंत्र दिवस अवसर पर देश भक्ति के रंग में रंगा सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ तिरंगा ध्वजारोहण के साथ हुआ। छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे ध्वज को सलामी दी। एन.सी.सी. कैडेटों ने परेड की और तिरंगे ध्वज को सलामी दी। इतना ही नहीं, छात्रों द्वारा देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं जिनमें देशभक्ति गीतों पर नृत्य, लोक नृत्य गिद्धा, भांगड़ा आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी और कहा कि हमें देशभक्ति के त्योहारों को एक साथ मनाना चाहिए और भारत में बढ़ते भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज भारत सबसे अधिक अवसरों वाला देश बन गया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विदेश जाने के बजाय, हमें अपनी भूमि से जुड़े रहकर ईमानदारी से अपना काम करना चाहिए। अंत में छात्रों और स्टाफ सदस्यों को मिठाई वितरित की गई।