Skip to content

Punjab News: कालोनाइजर से घूस लेती महिला टाउन प्लानर रंगे हाथ गिरफ्तार, जालंधर के बिल्डर्स से है सांठगांठ

Punjab News: कालोनाइजर से घूस लेती महिला टाउन प्लानर रंगे हाथ गिरफ्तार, जालंधर के बिल्डर्स से है सांठगांठ
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: District Town Planner arrested- पंजाब सरकार घूसखोरों के प्रति कठोर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पंजाब के गुरदासपुर में विजिलेंस ब्यूरो ने जिला टाउन प्लानर (DTP) रितिका अरोड़ा को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पंजाब (Punjab) विजीलैस ब्यूरो ने महिला अफसर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह ने प्लॉटों की रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया था, जिस पर रितिका ने प्रति प्लॉट एक लाख रुपये की मांग की थी। विजिलेंस ने जाल बिछाकर उसे दफ्तर में ही पकड़ा। मामले की जांच जारी है। [caption id="attachment_81011" align="aligncenter" width="1200"] Bribe Bribe[/caption]

प्लाट के लिए मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह (निवासी- गांव लेहल) ने बताया कि उसने गांव में ही सात कनाल 17.5 मरले जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर उन्होंने प्लॉट तैयार कराए और उनकी रजिस्ट्री के लिए जिला टाउन प्लानर के दफ्तर में आवेदन किया था। वह इस मामले को लेकर जिला टाउन प्लानर रितिका अरोड़ा से मिले, तो उन्होंने लगातार मामला टालना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

गुरजीत ने जब उनसे देरी के बारे में पूछा को उन्होंने ने कहा कि दस्तावेज सही हैं, लेकिन कॉलोनी का काम मुफ्त नहीं हो सकता। प्लॉट मंजूर कराने के लिए प्रति प्लॉट एक लाख रुपए देने होंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहते थे। [caption id="attachment_76250" align="aligncenter" width="1200"] vigilance Bureau arrested news vigilance Bureau arrested news[/caption]

विजीलैंस ने किया अरेस्ट

इसलिए उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट गुरदासपुर के साथ संपर्क किया। इसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाया और जिला टाउन प्लानर रितिका अरोड़ा को उनके दफ्तर में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की ओर से केस की जांच जारी है। आरोपित को अगली कानूनी प्रक्रिया के अनुसार अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, बताया जा रहा है कि उक्त महिला अफसर और जालंधर के एक कालोनाइजर और बिल्डर्स से सांठगांठ है। जिससे जालंधर जिले से सटे कपूरथला में होटल और कई प्रोजैक्ट उक्त महिला अफसर की मेहरबानी से बनाए गए हैँ। फिलहाल विजीलैंस इसकी जांच में जुटी है।