Skip to content

Punjab: विजिलेंस की कार्रवाई, सीनियर मेडिकल ऑफिसर और सीनियर असिस्टेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Punjab: विजिलेंस की कार्रवाई, सीनियर मेडिकल ऑफिसर और सीनियर असिस्टेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान डॉ. हरकीरत गिल, एस.एम.ओ., और सतविंदर सिंह सीनियर असिस्टेंट को 32,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों आरोपी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सिद्धवां बेट, जिला लुधियाना में तैनात हैं। आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। [caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"] BRIBE BRIBE[/caption]

2500 से 6000 रुपये की रिश्वत मांगी

उन्होंने बताया कि सिद्धवां बेट के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में ऑडिट चल रहा था, जिसके संबंध में डॉ. हरकीरत गिल एस.एम.ओ. ने सतविंदर सिंह सीनियर असिस्टेंट कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, सिद्धवां बेट के माध्यम से सिद्धवां बेट सीएचसी में तैनात लगभग 50 कर्मचारियों से ऑडिट टीम को रिश्वत देने के नाम पर प्रति कर्मचारी 2500 से 6000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ई.ओ.डब्ल्यू. लुधियाना की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी सतविंदर सिंह, सीनियर असिस्टेंट को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 32,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। [caption id="attachment_71750" align="aligncenter" width="800"] punjab vigilance bureau punjab vigilance bureau[/caption]

1,07,000 रुपये की राशि बरामद

इस संबंध में डॉ. हरकीरत गिल एस.एम.ओ. सिद्धवां बेट को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस छापेमारी के दौरान, डॉ. हरकीरत गिल एस.एम.ओ. के पर्स से कुल 1,04,500 रुपये और आरोपी सतविंदर सिंह, सीनियर असिस्टेंट के पास से 1,07,000 रुपये की राशि बरामद की गई है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना, पंजाब में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी आगे की जांच जारी है।