Skip to content

Suicide Bomb Attack: शादी के दौरान आत्मघाती हमला, 7 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पाकिस्तान। Suicide Bomb Attack: एक शादी समारोह के दौरान आत्मघाती हमला होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि शादी समारोह में आत्मघाती हमला हो गया है जिसमें 7 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ( Pakistan ) के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक शांति समिति सदस्य के आवास पर शादी समारोह के दौरान आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 7 लोग मारे गए और 25 लोग घायल हुए है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

डेरा इस्माइल खान जिले के जिला पुलिस अधिकारी, सज्जाद अहमद साहिबजादा ने पुष्टि की कि यह एक आत्मघाती बम हमला था जो कुरैशी मोड़ के पास शांति समिति के प्रमुख नूर आलम मेहसूद के आवास पर शादी समारोह के दौरान हुआ। [caption id="attachment_100408" align="aligncenter" width="1200"] Suicide Bomb Attack Suicide Bomb Attack[/caption]

कमरे की गिरी छत

बताया जा रहा है कि हमले के समय मेहमान नाच रहे थे। वहीं विस्फोट से कमरे की छत गिर गई और लोग नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस, एक दमकल वाहन और एक आपदा राहत वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव अभियान जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, शांति समिति के नेता वहीदुल्लाह मेहसूद उर्फ जिगरी मेहसूद मृतकों में शामिल थे।

Watch on Daily Samvad