Skip to content

Accident News: हाईवे पर एक साथ टकराई कई गाड़ियां, 7 लोगों की मौके पर मौत

Accident News: हाईवे पर एक साथ टकराई कई गाड़ियां, 7 लोगों की मौके पर मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बेंगलुरु। Accident News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हाईवे पर भयनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के बेंगलुरु ( Bengaluru ) में ग्रामीण जिले होसकोटे के बाहरी इलाके में चेन रोड एक्सीडेंट हो गया है जिसमें करीब सात लोगों की मौत हो गई। यह एक्सीडेंट होसकोटे-डबासपेट नेशनल हाईवे (NH-648) पर एम सत्यवारा गांव के पास हुआ।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि होसकोटे से देवनहल्ली की तरह जा रही XUV 700 कार मोटरसाइकिल से टकरा गई। मोटरसाइकिल से टकराने के बाद कार ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और गाड़ी एक कैंटर से जाकर टकरा गई।

ओवरस्पीडिंग के कारण हादसा

वहीं एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई। कार में सवार 6 लोग और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि यह हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और परिवारजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।