Skip to content

Crime News: जयमाला के दौरान प्रेमी ने दुल्हन को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बिहार। Crime News: एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब जयमाल कार्यक्रम के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी क मुताबिक बिहार ( Bihar ) के बक्सर जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक शादी समारोह में जयमाल कार्यक्रम के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। [caption id="attachment_103432" align="alignnone" width="1200"] वरमाला से पहले दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली वरमाला से पहले दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली[/caption]

कथित प्रेमी फरार

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और बारातियों तथा ग्रामीणों में भगदड़ की स्थिति बन गई। वहीं मौका पा कथित प्रेमी भी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बारात उत्तर प्रदेश बलियाक के सुलेमनपुर से चौसा आई थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR

जयमाल की रस्म चल रही थी, तभी पड़ोस का एक युवक अचानक स्टेज पर चढ़ गया और दुल्हन आरती कुमारी (18 वर्ष) पर गोली चला दी। इस घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। [caption id="attachment_103433" align="alignnone" width="1200"] वरमाला से पहले दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली वरमाला से पहले दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली[/caption] वहीं मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और आरोपी युवक दुल्हन का पड़ोसी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।