Skip to content

Gold-Silver Price: हाई रिकॉर्ड के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Price: हाई रिकॉर्ड के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: बीते कई दिनों से लगातार सोने और चांदी के बढ़ते-गिरते दामों ने मार्केट में हलचल मचा रखी है। दो दिनों तक लगातार ग्राफ ऊपर जाने के बाद अब आज फिर से इन धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोना-चांदी की कीमतों में लगातार जारी उठापटक की वजह से निवेशकों की भी चिंताएं बढ़ी हुई हैं। आज यानी गुरुवार  को सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल देखी जा रही है। सबसे ज्यादा असर चांदी पर देखने को मिल रहा हैं। वहीं सोने में भी गिरावट देखी गई है। [caption id="attachment_97928" align="aligncenter" width="1200"] Silver Price Down Silver Price Down[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

आज यानी कि 5 फरवरी गुरूवार को चांदी की कीमतों में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( MCX ) पर चांदी सुबह के कारोबार में करीब रु22,500 से भी ज्यादा टूटकर रु2,46,283 प्रति किलो के स्तर पर आ गई। वहीं अगर सोने की बात करें तो सोने की चमक भी थोड़ी फीकी पड़ी है। MCX पर सोने का भाव लगभग 1% यानी रु 1,500 के करीब गिरकर रु1,51,552 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज रु1,53,030 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

Watch on Daily Samvad