Skip to content

UP News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन अफसरों को किया सस्पेंड, कई और अफसरों पर गिरेगी गाज

UP News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन अफसरों को किया सस्पेंड, कई और अफसरों पर गिरेगी गाज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हमीरपुर। UP News: जिला उद्योग कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन और पत्रावली निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर शासन ने तीन अधिकारियों, सहायक आयुक्त उद्योग/प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, सहायक प्रबंधक संतोष राव और जिला प्रबंधक मिलन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी हमीरपुर ( Hamirpur ) की दो सदस्यीय जांच समिति की आख्या के आधार पर की गई है। जांच समिति का गठन लाभार्थियों से लगातार प्राप्त शिकायतों के बाद किया गया था। [caption id="attachment_73426" align="aligncenter" width="1200"] Suspend Suspend[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

समिति की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में इन अधिकारियों की मिलीभगत से ऑनलाइन आवेदन, फाइल निस्तारण और सब्सिडी दिलाने के नाम पर अवैध तौर पर धन उगाही की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार के ठोस साक्ष्य मिलने पर समिति ने कठोर कार्रवाई की संस्तुति की, जिसके बाद शासन ने निलंबन के साथ ही संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं।