Skip to content

America News: अमेरिका में सिख व्यक्ति का गुरुद्वारे से अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमेरिका। America News: विदेश में सिख व्यक्ति का अपहरण होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका (America) में गुरुद्वारे से एक सिख व्यक्ति का अपहरण हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका ( America ) के कैलिफोर्निया (California) में एक सिख व्यक्ति का गुरुद्वारा परिसर से अपहरण हो गया है। वहीं व्यक्ति की पहचान अवतार सिंह (उम्र 57 साल) के रूप में हुई है। अवतार सिंह का अपहरण उस समय हुआ जब वो गुरुद्वारा परिसर में था।

गुरुद्वारा परिसर में रहते थे

वहीं अवतार सिंह लुधियाना (Ludhiana) के रहने वाले है लेकिन कई वर्षों से उसका परिवार कैलिफोर्निया (California) में ही है। बताया जा रहा है कि अवतार सिंह ट्रेसी स्थिति गुरुद्वारा साहिब में लंबे समय से रसोइए के रूप में कार्य कर रहे थे और गुरुद्वारा परिसर में ही रहते थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

परिवार ने अपहरण की शिकायत स्थानीय पुलिस सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस को दे दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें तीन अज्ञात लोग दिख रहे हैं और एक सफेद रंग की एक्सयूवी कार दिख रही है। [caption id="attachment_87459" align="aligncenter" width="1200"] Missing Missing[/caption] स्थानीय पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिली है उससे पता चला है कि तीन अज्ञात लोगों ने अवतार सिंह को जबरन कार में बैठाया और उसके बाद वहां से चले गए। स्थानीय पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किडनेपरों की पहचान करने में जुटी है।

Watch on Daily Samvad