डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि जिला लुधियाना में एक पिता ने ही अपनी सगी बेटी को हवस को शिकार बना लिया जिससे लोगों में भारी रोष है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (
Ludhiana
) में प्राइवेट कॉलेज में फार्मेसी की स्टूडेंट के साथ उसके पिता ने ही रेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 21 साल की पीड़ित घटना के वक्त घर में अकेली थी।
इसी दौरान पिता शराब के नशे में आया। उसे जबरन कमरे में ले जाकर बेड पर पटक दिया। इसके बाद जबरदस्ती उसका रेप किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना 8 फरवरी की रात की है। उस वक्त वह घर में अपने पिता के साथ अकेली थी।
हॉल में ले जाकर जबरदस्ती
पीड़िता के मुताबिक, रात करीब 9 बजे के बीच उसका पिता राकेश कुमार सिंह शराब के नशे में धुत होकर उसके कमरे में दाखिल हुआ। आरोपी पिता उसे जबरन घसीटते हुए कमरे से बाहर हॉल में ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।
पीड़िता की चीख-पुकार सुनने वाला वहां कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी इस घिनौनी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी पिता के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।