Skip to content

Salim Khan: सलमान खान के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती, पूरा परिवार पहुंचा अस्पताल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मुंबई। Salim Khan: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है जिसके चलते उनको ICU में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ( Salim Khan ) की हालत अचानक से खराब हो गई है और जिसके चलते सलीम को मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, अभी तक उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह सामने नहीं आई है। [caption id="attachment_102656" align="aligncenter" width="1200"] Salim Khan Salim Khan[/caption]

कई सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे

सलीम खान (Salim Khan) की तबीयत बिगड़ने के बाद बेटे सलमान खान समेत परिवार के कई सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह सलीम साहब की तबीयत बिगड़ी और इस कारण उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत को मद्देनजर रखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं 90 वर्षीय सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की इस खबर ने मनोरंजन जगत की टेंशन बढ़ा दी है। शोले और जंजीर जैसे कई आईकॉनिक फिल्मों की कहानी लिखने वाले सलीम की सलामती के लिए तमाम फैंस दुआ कर रहे हैं।

Watch on Daily Samvad