Skip to content

Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में आई भारी तेजी, सोने में भी आया उछाल

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: चांदी में तेजी देखी जा रही है। कल भी चांदी में जबरदस्त उछाल था। वायदा बाजार खुलते ही चांदी में लगभग 6000 रुपये प्रति किलो की तेजी है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम 2,73,784 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं चांदी की तरह सोने में भी तेजी देखी जा रही है। सुबह 10 बजे के आसपास सोने में 250 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल है। सुबह 10.16 बजे के आसपास एमसीएक्स (MCX) में 1 किलो चांदी का दाम 2,74,412 रुपये चल रहा है। इसमें 6459 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी जा रही है। [caption id="attachment_97928" align="alignnone" width="1200"] Silver Price Hiked Silver Price Hiked[/caption]

हाई रिकॉर्ड बनाया

वहीं चांदी ने अब तक 2,73,418 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,77,500 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 10.15 बजे के आसपास एमसीएक्स ( MCX ) में 10 ग्राम सोने का दाम 1,60,151 रुपये चल रहा है। इसमें 442 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सोने ने अब तक 1,59,816 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,60,234 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। अगर आप सोने की खरीदारी कर रहे हैं, तो उसकी शुद्धता की पहचान करना बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए हॉलमार्क अंकन दिया जाता है।

Watch on Daily Samvad