Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय समिति बैठक

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय समिति (SLC) बैठक में पानीपत के बहोली की विकास योजना को मंजूरी दी गई है। वर्ष 2031 तक अनुमानित 65 हजार आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवासीय, वाणिज्यिक, सार्वजनिक, परिवहन, उपयोगिता व खुले क्षेत्र के लिए भूमि उपयोग प्रस्तावित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

योजना को पानीपत ऑयल रिफाइनरी की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य में होने वाली सहायक गतिविधियों को विनियमित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अब अधिसूचना जारी कर आमजन से 30 दिन के भीतर आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे, इसके बाद अंतिम विकास योजना प्रकाशित होगी।