Bihar: मंदिर में भगदड़ मचने से 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायल, मेले में मची अफरा-तफरी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, नालंदा।
Bihar Sharif Sheetlashtami Temple Stampede: बिहार में बड़ा हादसा हो गया। बिहार के नालंदा के मघड़ा में माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सभी महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। भगदड़ के बाद मंदिर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है।
बिहार
(Bihar)
के नालंदा के मंदिर में हुए इस हादसे में अब तक 5 में से 2 मृतकों की पहचान हुई है। सकुन्त बिहार निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50), मथुरापुर नूरसराय निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (45) के तौर पर हुई है। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है।