Skip to content

Congress Leader Arrested: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार, पार्टी में मचा हड़कंप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, रायपुर। Congress Leader Arrested: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया है जिसके चलते पार्टी में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ( Congress ) के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को गिरफ्तार किया है। [caption id="attachment_105072" align="alignnone" width="1200"] कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार[/caption]

पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्ट साझा किया

तिवारी कौशांबी, उत्तर प्रदेश में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें दबिश देकर गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, तिवारी ने 3 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल से पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्ट साझा किया था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस पोस्ट के आधार पर दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई थी और कार्रवाई अब पूरी हुई है। तिवारी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने इसे चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश बताया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। [caption id="attachment_82623" align="alignnone" width="1200"] Arrested Arrested[/caption] कांग्रेस का आरोप है कि “एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को आधार बनाकर किसी नेता को दूसरे राज्य से गिरफ्तार करना तानाशाही है।” पार्टी ने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी सच से डरती है। वैचारिक लड़ाई को पुलिस के दम पर लड़ना कायरता है।” विनोद तिवारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी में संयुक्त महामंत्री हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।