Celebration of International Day of Happiness at DIPS[/caption]
DIPS News: डिप्स में “अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस” का उत्साहपूर्ण आयोजन, बच्चों की मुस्कान बनी सबसे बड़ी पहचान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: आज के दौर में जहां प्रतिस्पर्धा और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास एक-दूसरे की सराहना और आभार व्यक्त करने का समय नहीं है, वहीं खुशी आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है, खासकर बच्चों के लिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए डिप्स संस्थान में “अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस” बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस विशेष अवसर पर “हंसी” को दिन का मुख्य विषय बनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को खुश करने के लिए मजेदार चुटकुले, रोचक घटनाएं और मनोरंजक कहानियां सुनाईं। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए हैप्पी फेस और फनी फेस बनाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस गतिविधि के माध्यम से उन्हें मुस्कान और खिलखिलाहट के महत्व को समझाया गया।
[caption id="attachment_105561" align="aligncenter" width="1200"]
Celebration of International Day of Happiness at DIPS[/caption]
Celebration of International Day of Happiness at DIPS[/caption]