Gurpreet Ghuggi News[/caption]
Gurpreet Ghuggi: कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने तोड़ी चुप्पी, महिला से संबंध और 5 करोड़ रुपए की बताई पूरी सच्चाई, देखें VIDEO
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Gurpreet Ghuggi: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गंभीर आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इन आरोपों को “पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण” करार देते हुए कहा कि यह सब उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत किया जा रहा है।
यह विवाद उस समय सामने आया जब कनाडा में रह रहे एक यूट्यूबर ने वीडियो जारी कर दावा किया कि गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) ने एक अभिनेत्री को 5 करोड़ रुपये दिए थे और उनके साथ कथित रूप से निजी संबंध थे। इतना ही नहीं, इन आरोपों में यह भी कहा गया कि संबंधित अभिनेत्री गर्भवती हो गई थीं। इन सभी दावों को घुग्गी ने स्पष्ट शब्दों में खारिज करते हुए कहा कि इनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
[caption id="attachment_106166" align="aligncenter" width="1200"]
Gurpreet Ghuggi News[/caption]
Gurpreet Ghuggi News[/caption]