Skip to content

Iran-Israel Conflict: भारतीय युवक की ईरान के हमले में मौत, क्रूड ऑयल कंपनी के जहाज पर थे

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नागौर। Iran-Israel Conflict: अमेरिका-इजराइल (America-Israel) और ईरान (Iran) युद्ध से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि युद्ध में एक भारतीय युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका-इजराइल (America-Israel) और ईरान (Iran) की वॉर में राजस्थान ( Rajasthan ) के एक युवक की मौत हो गई। नागौर जिले के रहने वाला युवक क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर जॉब करता था।

क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर कार्यरत

बता दे कि इस संघर्ष में किसी भारतीय की पहली मौत है। दलीप नामक युवक क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर कार्यरत था। 1 मार्च को ओमान के एक पोर्ट पर ईरान की मिसाइल ने उनके जहाज को निशाना बनाया, जिससे शिप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। [caption id="attachment_104081" align="alignnone" width="1200"] दलीप सिंह दलीप सिंह[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जहाज पर मौजूद अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कप्तान आशीष कुमार और दलीप समेत दो लोग लापता हो गए थे। शिप के अगले हिस्से में पायलट आशीष कुमार बिहार के रहने वाले थे, जिनका शव मिल चुका है। वहीं, दलीप की लाश अभी तक नहीं मिली है। हमले के तीन दिन बाद कंपनी ने दो मौतों की पुष्टि की, जिनमें दलीप का नाम भी शामिल है। इस हमले में जान गंवाने वाला जहाज स्काईलाइट कंपनी का था, जो खासब पोर्ट पर खड़ा था।