Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।‘विंग्स ऑफ़ वंडर’ थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस और पोस्टर बनाने की गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
“विंग्स ऑफ वंडर” का रूपक महिलाओं के सशक्तीकरण का एक प्रभावशाली और व्यापक रूप से प्रयोग किया जाने वाला प्रतीक है,जो विकास, दृढ़ता और व्यक्तिगत परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है। कॉलेज की पूर्व छात्राओं और भावी महिला शिक्षकों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सुंदर पारंपरिक परिधान पहने।