Skip to content

LPG Cylinders Shortage: भारत सरकार द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर जारी हुए सख्त आदेश, पढ़े

lpg
lpg
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। LPG Cylinders Shortage: ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में उठापटक के बीच भारत सरकार ने पूरे देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम (ECA) लागू करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य एलपीजी ( LPG ) और सीएनजी (CNG) की आपूर्ति में व्यवधान से आम जनता को बचाना है। हाल के दिनों में कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि गैस सिलेंडर बुक कराने के बावजूद उन्हें 4-5 दिनों से सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

सीमित मात्रा में गैस उपलब्ध

इसके बाद सरकार ने आवश्यक सेवाओं और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। कुछ उद्योगों को अब सीमित मात्रा में ही गैस उपलब्ध कराई जाएगी। [caption id="attachment_104439" align="alignnone" width="1200"] LPG Cylinder Crisis LPG Cylinder Crisis[/caption]

आम आदमी पर नहीं पड़ेगा असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का असर आम आदमी पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक उथल-पुथल के दौरान जनता का भरोसा बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरकार ने जनता को आश्वस्त किया है कि देश में तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने संकट के समय आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली विकसित की है और यह जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।

गैस की कोई कमी नहीं

सरकार का दावा है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की कोई कमी नहीं है और एलपीजी-सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सरकार ने कहा है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी और इनमें वृद्धि नहीं होगी।