Punjab News: पंजाब में IPS और PPS अफसरों के तबादले, जालंधर के अफसर भी बदले गए, पढ़ें ट्रांसफर List

Daily Samvad
2 Min Read
Transfers-Posting-News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab IPS PPS Officers News: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

पंजाब (Punjab) गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक विभिन्न जिलों और यूनिटों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।

नई तैनाती पर तुरंत प्रभाव से

तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को अलग-अलग जिलों, पुलिस रेंज और विशेष इकाइयों में नियुक्त किया गया है। कुछ अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है, जबकि कुछ को मुख्यालय या अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि सभी अधिकारी अपनी नई तैनाती पर तुरंत प्रभाव से कार्यभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

संबंधित विभागों और अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि आदेशों का तुरंत पालन सुनिश्चित किया जाए। पंजाब में समय-समय पर प्रशासनिक जरूरतों और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में इस तरह के तबादले किए जाते रहते हैं। ताजा फेरबदल को भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *