Skip to content

Himachal News: रेडिसन होटल का कमरा नंबर 411 बना ‘डील रूम’, भाजपा के पूर्व MLA ने उठाए बड़े सवाल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, सुजानपुर। Himachal News: हमीरपुर हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके दिल्ली प्रवास को लेकर कई तीखे प्रश्न खड़े किए हैं। राणा ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुए बदलाव और दिल्ली के एक होटल में उनके ठहरने को लेकर कई तरह की शंकाएं पैदा हो रही हैं। आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ( Rajinder Rana ) ने कहा कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक टूर प्रोग्राम दिल्ली से शिमला आने का था, जिसके अनुसार उन्हें 2 मार्च को शिमला पहुंचना था। लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार शिमला आने की बजाय मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली के रेडिसन होटल पहुंच गए और वहां करीब 23 घंटे तक रुके रहे। राणा ने आरोप लगाया कि रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 किसी अन्य नाम से बुक किया गया था और मुख्यमंत्री वहीं ठहरे रहे। [caption id="attachment_104917" align="alignnone" width="1200"] Rajinder Rana Rajinder Rana[/caption]

3 मार्च को शिमला पहुंचे

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उस कमरे में ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री को अपने निर्धारित कार्यक्रम से हटकर वहां रुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का टूर प्रोग्राम न तो रद्द किया गया और न ही उसमें कोई संशोधन किया गया, जबकि कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 2 मार्च को शिमला पहुंचना था। इसके बावजूद मुख्यमंत्री शेड्यूल से हटकर 3 मार्च को करीब चार बजे शिमला पहुंचे, जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

राजेंद्र राणा ने यह भी पूछा कि इन 23 घंटों के दौरान कमरे नंबर 411 में किन-किन लोगों के साथ बैठकें हुईं और राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले वहां क्या गतिविधियां हुईं। उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि मुख्यमंत्री इस दौरान किन लोगों से मिले और इन मुलाकातों का उद्देश्य क्या था। राणा ने कहा कि यह मामला किसी आम व्यक्ति से जुड़ा नहीं है, बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़ा हुआ है, जिनके सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता अपेक्षित होती है। ऐसे में चारदीवारी के भीतर हुई मुलाकातें कई तरह की शंकाओं को जन्म देती हैं। [caption id="attachment_83727" align="alignnone" width="1200"] Sukhvinder Singh Sukhu, Chief Minister of Himachal Pradesh Sukhvinder Singh Sukhu, Chief Minister of Himachal Pradesh[/caption]

रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 लिया

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब दिल्ली में हिमाचल भवन और हिमाचल सदन जैसी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो फिर किन लोगों से मिलने के लिए रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 लेना पड़ा और वहां 23 घंटे तक बैठकों का दौर क्यों चला। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि इन मुलाकातों का धुआं दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय से लेकर केरल तक पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इस पूरे मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे प्रदेश की जनता के सामने रखे जाएंगे।