Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, पढ़े नाम

Muskaan Dogra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rajya Sabha Elections: भाजपा (BJP) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से टिकट दिया है, जबकि संजय भाटिया को हरियाणा से उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं, लेकिन भाजपा (BJP) ने अपनी पहली सूची में केवल नौ नामों की घोषणा की है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, नितिन नवीन के अलावा, शिवेश कुमार भी बिहार से भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को असम से नामांकित किया गया है। लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से उम्मीदवार होंगी, जबकि मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को ओडिशा से नामांकित किया गया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल से प्रमुख नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा को मैदान में उतारा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *