St. Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज द्वारा नौवां वार्षिक साईनसीआ सफलतापूर्वक आयोजित
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
St. Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज (को.-एड.) के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा नौवां वार्षिक साईनसीआ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह एक शैक्षणिक कार्यक्रम था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, व्यावहारिक शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिजियोथेरेपी तथा संबद्ध विषयों से संबंधित विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया।
इन प्रदर्शनों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, क्लीनिकल समझ तथा सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करने की क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और शैक्षणिक चर्चाओं में भाग लेने का एक प्रभावी मंच साबित हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डा. गुरमीत सहगल (अपैक्स हॉस्पिटल) उपस्थित रहीं।