Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने समाधान शिविरों का किया औचक निरीक्षण

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के विभिन्न समाधान शिविरों का बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस (VC) के माध्यम से महेंद्रगढ़, कैथल, हिसार, हांसी और करनाल के शिविरों में शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और कोई भी शिकायत अनसुनी न रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शिविरों में चल रही कार्यवाही और शिकायतों के निस्तारण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक मामले का सही और पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।