DIPS News: डिप्स संस्थानों में साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सेमिनार आयोजित
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: डिप्स संस्थान में विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन साइबर सुरक्षा और एआई क्षेत्र के विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
सेमिनार के दौरान छात्रों को ऑनलाइन खतरों से बचाव, डेटा सुरक्षा के महत्व और
AI
के सकारात्मक उपयोग पर विस्तार से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्न भी पूछे। यह सेमिनार न केवल जानकारीपूर्ण रहा, बल्कि विद्यार्थियों को डिजिटल युग में सुरक्षित और सजग रहने के लिए प्रेरित करने वाला भी सिद्ध हुआ।