Skip to content

Haryana News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड

Suspend
Suspend
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ IAS अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक के मुताबिक हरियाणा ( Haryana ) में सरकार ने दो वरिष्ठ IAS अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड हुए अधिकारियों में 2011 कैडर के प्रदीप कुमार-I और 2012 कैडर के राम कुमार सिंह शामिल हैं। प्रदीप कुमार फिलहाल राज्य परिवहन विभाग के डायरेक्टर एवं विशेष सचिव पद पर थे, जबकि राम कुमार सिंह विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं अतिरिक्त CEO, पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि लेटर में सस्पेंशन की वजह का उल्लेख नहीं है। बताया जा रहा है कि यह फैसला पिछले दिनों सामने आए IDFC बैंक घोटालों से जुड़ा है।