Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन , लोहारा ब्रांच तथा नूरपुर ब्रांच में 2026-27 के सत्र में ग्यारहवीं कक्षा मैं प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को रोल नंबर और टाइम टेबल दिए गए।
राजीव पालीवाल (प्रिंसिपल, ग्रीन मॉडल टाऊन) व कुमारी शालू सहगल (प्रिंसिपल, लोहारां), मीनाक्षी शर्मा (डायरेक्टर, नूरपुर) जसमीत बक्शी (प्रिंसिपल, नूरपुर) ,प्रोफ़ेसर राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूल्स कॉलेजिस) ने विद्यार्थियों द्वारा चयनित विषयों के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए लगन व दृढ़ विश्वास के साथ अपने जीवन लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए कहा। अकादमिक सत्र के टाइम-टेबल के बारे में जानकारी दी गई।