ग्रेड 5 के छात्रों ने '“सीड सोइंग एक्टिविटी' की, जिससे उन्होंने पौधों के महत्व को समझा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की। ग्रेड 6 से 10 के वरिष्ठ छात्रों ने 'सस्टेनेबल प्लेज' की प्रतिज्ञा ली, जिसमें उन्होंने अपशिष्ट कम करने, पानी बचाने और प्रकृति की रक्षा करने जैसी पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाने का संकल्प किया। ग्रेड 6 व 7 के छात्रों ने 'इको-फ्रेंडली क्राफ्ट चैलेंज' पर्यावरण-अनुकूल शिल्प चुनौती में भी भाग लिया, जहाँ उन्होंने पुनर्चक्रण योग्य सामग्रियों का उपयोग करके नवाचारी वस्तुएँ बनाईं। ग्रेड 8 के छात्रों ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक सफाई अभियान चलाया।
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे'
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित और प्रबंधित 'दिशा-एन इनीशिएटिव' के तहत, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी पाँच परिसरों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां,कपूरथला रोड, नूरपुर रोड व कैंट-जंडियाला रोड) के इको क्लब ने विश्व पृथ्वी दिवस को बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया। यह आयोजन "मेक एवरीडे अर्थ डे" (एसडीजी-13) विषय पर आधारित था और इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
सबसे छोटे विद्यार्थी, ग्रेड 1 के विद्यार्थियों ने 'प्लांट अ सीड' गतिविधि में भाग लिया, जहाँ उन्होंने गमलों में बीज बोए और पौधों की वृद्धि और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के बारे में सीखा। उन्होंने स्वच्छता और उचित अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए 'लिटर लेस' अभियान में भी भाग लिया। ग्रेड 2 के विद्यार्थियों ने अपशिष्ट पदार्थों से उपयोगी वस्तुएँ बनाकर 'ट्रैश टू ट्रेज़र' अभियान के माध्यम से रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, जिससे पुनर्चक्रण और टीम वर्क को प्रोत्साहन मिला। ग्रेड 3 से ग्रेड 4 के विद्यार्थियों ने 'ट्रैश टू ट्रेज़र'/पेपर बैग मेकिंग में भाग लिया, जिससे उन्होंने रीसाइक्लिंग, अपसाइक्लिंग और सतत विकास के महत्व को सीखा।