Skip to content

Landslide: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड, घंटों से यातायात बाधित; टूरिस्ट और स्थानीय लोग फंसे

Landslide-in-Himachal-Pradesh
Landslide-in-Himachal-Pradesh
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, भरमौर। Landslide: पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बीती रात भारी लैंडस्लाइड होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। यह घटना भरमौर क्षेत्र में बत्ती हटी के पास रात करीब दो बजे हुई, जब पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक सड़क पर आ गिरा। इस हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई घंटों बाद भी मार्ग बहाल नहीं हो सका।

लैंडस्लाइड के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी फंस गए हैं। वीकेंड होने के चलते इस मार्ग पर यातायात सामान्य दिनों की तुलना में अधिक था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार, पंजाब (Punjab) से आने वाले पर्यटक इसी सड़क मार्ग से डलहौजी, खजियार और धर्मशाला जैसे पर्यटन स्थलों की ओर जाते हैं।

लैंडस्लाइड के बाद हालात गंभीर

स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कुछ लोग जान जोखिम में डालकर मलबे के ऊपर से पैदल पार करने को मजबूर हैं। वहीं, कुछ यात्रियों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद रावी नदी में उतरकर दूसरी ओर पहुंचने की कोशिश की, ताकि वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुबह करीब 8:30 बजे तक भी मौके पर मशीनरी नहीं पहुंची, जिससे राहत कार्यों में देरी हुई और लोगों की परेशानी बढ़ती गई। यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर सड़क को बहाल किया जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और लोग सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।