Schools Bomb Threat: पंजाब में एक बार फिर 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा घर

Muskaan Dogra
2 Min Read
Schools Bomb Threat
Highlights
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला।: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को खाली करवा दिया और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला पटियाला (Patiala) में 12 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सभी स्कूलों को खाली करवाया और बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया।

Schools Bomb Threat
Schools Bomb Threat

तुरंत स्कूलों में छुट्टी

धमकी का पता चलते ही स्कूल प्रबंधक घबरा गए और हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्कूलों में छुट्टी कर दी और माता-पिता को इसकी जानकारी दी गई। जिन 12 स्कूलों को यह धमकी मिली है, उनमें शहर के 12 बड़े स्कूल शामिल हैं, जिनमें भूपिंद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, डिप्स पब्लिक स्कूल सहित कई नामी स्कूल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौके पर पुलिस प्रशासन, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंच गईं। स्कूल परिसरों को पूरी तरह खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *