St Soldier News: सेंट सोल्जर की छात्रा ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमीफाइनल में दूसरा स्थान किया हासिल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है कि इसकी होनहार छात्रा सिमरनप्रीत कौर (कक्षा 7वीं) ने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन किया है।
उन्होंने पंजाब की ओर से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग 2025–26 के सेमीफाइनल मैच में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह मुकाबला खेड़ा, पंजाब में आयोजित किया गया था। सिमरनप्रीत की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना को दर्शाती है।