St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट्स में किया शानदार परफॉर्म
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
St Soldier News: एससीईआरटी, मोहाली द्वारा घोषित डीपी एड सत्र 2021-2026 सेमेस्टर-1,3,4 और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएड सेमेस्टर-1 के परिणामों में, सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफएजुकेशन, जालंधर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और समूह को गौरवान्वित किया।
इसमें छात्र कुमार ऋषि ने 83.58% अंक, मनप्रीत सिंह ने 83.20% अंक, नेम दास ने 81.11% अंक, हेमराज ने 80.24% अंक, रोशन लाल, निशा गोचर और राजिंदर कस्वां ने 80.12% अंक, हरमीत सिंह ने 80.37% अंक, कुनी देवी, राजिंदर कुमार ने 79.87% अंक, सचिन शर्मा और सतवीर सिंह ने 79.75% अंक, विजय ने 79.62% अंक, प्रहलाद राम और सुशील कुमार ने 79.25% अंक, संतोष पंचारिया ने 79.5% अंक, कैलाश गौड़ ने 79.37% अंक प्राप्त किए।