डेली संवाद, लुधियाना। Transfer Posting News: पंजाब में रविवार को अवकाश के दिन भी प्रशासनिक गतिविधियां जारी रहीं, जहां स्थानीय सरकार विभाग ने नगर निगम कैडर के कर्मचारियों के तबादलों और अतिरिक्त प्रभार (एडिशनल चार्ज) को लेकर नए आदेश जारी किए। इन आदेशों के तहत कई अधिकारियों से अतिरिक्त जिम्मेदारियां वापस ले ली गईं, जबकि कुछ को पदोन्नति के बाद नई तैनाती दी गई है।
जारी आदेशों के अनुसार हरप्रीत सिंह से जालंधर नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर मनजीतइंदर सिंह को सौंप दिया गया है। वहीं, एकजोत सिंह को नगर निगम अमृतसर (Amritsar) के एडिशनल चार्ज से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा, कमलदीप सिंह को प्रमोशन के बाद एस.ए.एस. नगर (मोहाली) नगर निगम में तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
यह अतिरिक्त प्रभार पहले रणबीर सिंह के पास था, जिन्हें अब इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पढ़ें List










