Skip to content

West Bengal Election 2026: बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान, वेस्ट बंगाल में जमकर गुंडागर्दी

West Bengal Election 2026: बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान, वेस्ट बंगाल में जमकर गुंडागर्दी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कोलकाता/चेन्नई/नई दिल्ली। West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election 2026) और तमिलनाडु (Tamil Nadu Assembly Election 2026) के तहत गुरुवार को हुए मतदान में रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिली। दोनों राज्यों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे चुनावी इतिहास में नए आंकड़े दर्ज हुए। इस बीच पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर पथराव और लाठी चार्ज भी हुआ। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 294 में से 152 सीटों पर मतदान कराया गया, जहां शाम 5 बजे तक करीब 91.46% वोटिंग दर्ज की गई। वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 84.41% मतदान हुआ, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक प्रतिशत बताया जा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार ये आंकड़े प्रारंभिक हैं और अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है। [caption id="attachment_87895" align="aligncenter" width="1200"] Home Minister Amit Shah Home Minister Amit Shah[/caption]

1,478 उम्मीदवार चुनावी मैदान

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में इस चरण के दौरान कुल 1,478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान के लिए 44 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए, जिनमें से 7,384 केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया। इस चरण में लगभग 3.60 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा 5,444 बूथ पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित किए गए, जबकि 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए। पश्चिम बंगाम में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress)) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के बीच माना जा रहा है। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि जनता ने भारी संख्या में वोट देकर विपक्षी रणनीतियों को नकार दिया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है और तृणमूल कांग्रेस का दौर खत्म होने की ओर है। [caption id="attachment_54469" align="aligncenter" width="800"] New Delhi: TMC का बदला रुख, अब बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगी ममता बनर्जी mamta-banerjee[/caption]

मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी

बंगाल में जिला वार मतदान प्रतिशत भी काफी ऊंचा रहा। दक्षिण दिनाजपुर में सबसे अधिक 93.12% मतदान दर्ज किया गया, जबकि कालिम्पोंग में सबसे कम 81.98% वोटिंग हुई। कूचबिहार, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और जलपाईगुड़ी जैसे जिलों में भी 90% से अधिक मतदान हुआ, जो मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। हालांकि मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा और झड़प की घटनाएं भी सामने आईं। दक्षिण मिदनापुर में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को भीड़ ने खदेड़ दिया। पश्चिम बर्धमान के बर्नपुर में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला किया गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। बीरभूम जिले के बोधपुर गांव में ईवीएम खराब होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर पथराव किया, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मुर्शिदाबाद के नौदा क्षेत्र में देसी बम हमले और उसके बाद राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प की खबर भी सामने आई। वहीं सिलीगुड़ी के एक बूथ पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस ने झड़प का रूप ले लिया, जिसे सुरक्षाबलों ने शांत कराया।

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93% मतदान

  • दक्षिण दिनाजपुर 93.12 % (सबसे अधिक)
  • कूचबिहार 92.07 %
  • बीरभूम 91.55 %
  • मुर्शिदाबाद 91.36 %
  • जलपाईगुड़ी 91.20 %
  • पश्चिम मेदिनीपुर 90.70 %
  • झाड़ग्राम 90.53 %
  • बांकुड़ा 89.91 %
  • उत्तर दिनाजपुर 89.74 %
  • मालदा 89.56 %
  • अलीपुरद्वार 88.74 %
  • पूर्व मेदिनीपुर 88.55 %
  • पुरुलिया 87.35 %
  • पश्चिम बर्द्धमान 86.89 %
  • दार्जिलिंग 86.49 %
  • कालिम्पोंग 81.98 % (सबसे कम)

राजनीतिक दलों और मतदाताओं में उत्सुकता

चुनाव आयोग ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान अगले बुधवार को होगा, जिसमें शेष सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों और मतदाताओं में उत्सुकता बनी हुई है।