डेली संवाद, कनाडा।
Canada PR: कनाडा (Canada) में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए परमानेंट रेजिडेंसी (PR) हासिल करना अब पहले जितना आसान नहीं रहा।
पहले अच्छे IELTS स्कोर, मास्टर्स डिग्री और कुछ सालों का वर्क एक्सपीरियंस होने भर से भी PR मिल जाता था। लेकिन अब एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम (Express Entry System) में कट-ऑफ स्कोर लगातार बढ़ने के कारण PR हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। हाल के समय में इस चुनौती का समाधान ढूंढते हुए भारतीय छात्र फ्रेंच भाषा सीखने पर ध्यान दे रहे हैं।
[caption id="attachment_99054" align="aligncenter" width="1200"]
PR In Canada[/caption]
PR मिलने की संभावना बढ़ती
कनाडा (
Canada
) में फ्रेंच भाषा की दक्षता को NCLC (Niveau de compétence linguistique canadien) स्केल के माध्यम से मापा जाता है। इसके लिए TEF Canada और TCF Canada जैसे आधिकारिक टेस्ट होते हैं। जिन छात्रों का NCLC लेवल 7 होता है, उन्हें एक्सप्रेस एंट्री में अतिरिक्त CRS प्वाइंट्स मिलते हैं, जिससे PR मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
एक उदाहरण के अनुसार, अगर कोई 26 वर्षीय भारतीय छात्र केवल अंग्रेजी जानता है और उसका CRS स्कोर 440-450 के आसपास है, तो हाल के ड्रॉ में उसे PR नहीं मिल पाएगा। लेकिन अगर वही छात्र फ्रेंच भाषा में NCLC 7 स्कोर हासिल कर लेता है, तो उसे 50 अतिरिक्त प्वाइंट्स मिलते हैं और उसका कुल स्कोर 500-518 के पार हो जाता है।
[caption id="attachment_80197" align="aligncenter" width="1200"]
Study In Canada[/caption]
कनाडा की दो आधिकारिक भाषाएं
इससे सामान्य ड्रॉ में PR मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, फ्रेंच भाषा सीखना अब भारतीय छात्रों के लिए PR पाने का सबसे रणनीतिक कदम बन चुका है। कनाडा की दो आधिकारिक भाषाएं हैं, जिसमें अंग्रेजी और फ्रेंच शामिल हैं। अगर फ्रेंच भाषा की जानकारी होगी, तो सरकार खुद PR देने में प्राथमिकता देगी।