Skip to content

Work From Home: सीएम का बड़ा ऐलान, अब सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में 2 दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम

Work From Home: सीएम का बड़ा ऐलान, अब सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में 2 दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Work From Home: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ( Rekha Gupta ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आज सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और कई बड़े फैसले लिए। बैठक में यह तय किया गया कि दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा। प्राइवेट कंपनियों से भी अपील की गई है कि वे अपने कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन घर से काम करने का विकल्प दें। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने काफिले में भी 60 प्रतिशत कटौती की है। अब उनके काफिले में सिर्फ चार गाड़ियां हैं, जिनमें से दो इलेक्ट्रिक वाहन (EV) हैं। इसके अलावा, मंत्रियों के वाहनों में भी कटौती की गई है।

कार्यालयों का समय बदला

जहां पहले 200 लीटर पेट्रोल की लिमिट थी, उसे अब 160 लीटर किया गया है और 250 लीटर वाली लिमिट को 200 लीटर कर दिया गया है। इसके साथ ही कार्यालयों का समय भी बदल गया है। दिल्ली सरकार के कार्यालय अब सुबह 10:30 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे, जबकि नगर निगम के कार्यालय सुबह 8:30 से साढ़े 5 बजे तक काम करेंगे। [caption id="attachment_82182" align="aligncenter" width="1200"] Rekha Gupta, CM Delhi Rekha Gupta, CM Delhi[/caption] यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा हर सोमवार अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा गया है कि जितना संभव हो, मेट्रो का उपयोग करें। इसके अलावा, सरकार अपनी फिजिकल बैठकों में कटौती करेगी और लगभग 50 प्रतिशत बैठकें ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। दिल्ली सरकार ने अगले एक साल तक विदेश यात्रा पर रोक लगा दी है और जनता से अपील की है कि सप्ताह में एक दिन अपने वाहन का उपयोग न करें।  इसके अलावा, सरकार अगले छह महीने तक कोई नया वाहन नहीं खरीदेगी। दिल्ली की 29 कॉलोनियों के लिए 58 बसों का एक रूट तैयार किया गया है, जो कॉलोनी से नजदीकी मेट्रो स्टेशन तक सेवा प्रदान करेगी।