Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को दी बधाई

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने देश में नर्सिंग सेवा से जुड़े सभी कर्मियों और नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सैनी ने कहा कि नर्सिंग कर्मी मानवता की सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म मानकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में काम कर रहे सभी लोगों के स्नेह, करुणा और समर्पण भाव की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा मुख्यमंत्री ने सभी नर्सिंग कर्मियों को उनके त्याग और सेवाभाव के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और निष्ठा हम सभी के लिए उदाहरण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नर्सिंग पेशे से जुड़े लोग इसी निष्ठा और समर्पण के साथ लगातार समाज की सेवा करते रहेंगे।