Skip to content

ED Raid: पूर्व सीएम के घर पर ED की टीम पर हमला, चले लाठी-डंडे, तोड़ी गाड़ियां, माहौल तनावपूर्ण

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, केरल। ED Raid: पूर्व सीएम के घर रेड (Raid) करने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पूर्व सीएम के घर रेड डालने पहुंची ED की टीम पर समर्थकों ने हमला कर दिया।

10 ठिकानों पर छापेमारी

मिली जानकारी के मुताबिक केलरम (Keralam) के तिरुवनंतपुरम में पूर्व सीएम पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) के घर रेड डालने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर सीपीआई समर्थकों ने हमला किया है। बता दे कि 12 सदस्यीय टीम ने आज सुबह बेकरी जंक्शन स्थित पी विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी। [caption id="attachment_112013" align="aligncenter" width="1200"] पूर्व सीएम पिनाराई विजयन पूर्व सीएम पिनाराई विजयन[/caption]

PMLA के तहत कार्रवाई

मामला उनकी बेटी की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़ा हुआ है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की है। जांच एजेंसी ने तिरुवनंतपुरम स्थित पिनराई विजयन के किराए के घर पर भी छापा मारा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मामले में आरोप है कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने 2018 से 2019 के बीच पिनराई विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया था। आरोप है कि आईटी कंपनी ने सीएमआरएल को कोई सेवा नहीं दी थी। [caption id="attachment_112014" align="aligncenter" width="1200"] पूर्व सीएम के घर ED की रेड पूर्व सीएम के घर ED की रेड[/caption] वहीं मंगलवार को केरल हाई कोर्ट ने सीएमआरएल की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें कंपनी ने ईडी की कार्रवाई को रद्द करने की मांग की थी। ईडी ने इन आरोपों की जांच के लिए साल 2024 में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।